न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। नोएडा प्राधिकरण के गेट पर मुआवजा संबंधी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसान बृहस्पतिवार यानी आज दिल्ली कूच करेंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सेक्टर-छह उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से प्रतिबंधित कर दी है। बता दे कि उद्योग मार्ग के अलावा रजनीगंधा से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, चिल्ला से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, न्यू अशोक नगर, उद्योग मार्ग समेत अन्य मार्गों पर कुछ देर के लिए यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा मुख्य रूप से बढ़ा दी गई है।
डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना ने कहा, ‘धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी सीमाओं को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। सुरक्षा है।” बढ़ा दिया गया है। हम किसानों से बातचीत कर रहे हैं…सभी वाहनों की जांच की जा रही है।’
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक, किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से सेक्टर-6 पुलिस चौकी, संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा गोलचक्कर चौक सेक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सेक्ट- 6 पुलिस चौकी चौक, झुंडपुरा चौक, सेक्टर 8,10,11,12 चौक, हरौला चौक से आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : Pakistan Election: आम चुनाव मतदान में मोबाइल सेवाएं बंद, 6,50,000 सुरक्षाकर्मी किए गए तैनात
चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की ओर जाएंगे
जानकारी के लिए बता दे कि गौतमबुद्ध नगर में किसानों के चार धरने चल रहे हैं। अंसल बिल्डर के खिलाफ जय जवान जय किसान संगठन धरने पर है वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से धरना जारी है। एनटीपीसी मुख्यालय सेक्टर-24 नोएडा और सेक्टर-6 पर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में धरना जारी है।
बृहस्पतिवार यानी आज सभी धरनारत किसान महामाया फ्लाईओवर पर दोपहर 1 बजे इकट्ठा होकर चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की ओर जाएंगे। किसान संगठनों का कहना है कि दिल्ली कूच में बड़ी तादाद में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें : Uniform Civil Code: उत्तराखंड विधानसभा में भारत का पहला यूसीसी बिल हुआ पास, जानें सीएम धामी ने सदन में क्या कहा

