बीजेपी के ‘श्वेत पत्र’ के खिलाफ कांग्रेस लाएगी ‘ब्लैक पेपर’, संसद में आज फिर हंगामे के आसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस संसद में 'ब्लैक पेपर' ला सकती है। कांग्रेस की तरफ से ऐसा तब किया जा रहा है, जब बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यूपीए सरकार के 10 सालों के काम को लेकर 'श्वेत पत्र' लाने वाली है।

0
356

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस संसद में ‘ब्लैक पेपर’ ला सकती है। कांग्रेस की तरफ से ऐसा तब किया जा रहा है, जब बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यूपीए सरकार के 10 सालों के काम को लेकर ‘श्वेत पत्र’ लाने वाली है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ‘ब्लैक पेपर’ को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संसद में पेश करने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार 2014 से पहले और बाद में भारत की आर्थिक स्थिति के बीच फर्क दिखाने के लिए चल रहे बजट सत्र के दौरान संसद में ‘श्वेत पत्र’ पेश कर सकती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 में बीजेपी ने सरकार बनाई थी। दरअसल, अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी टकराव देखने को मिलता रहा है। कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि बीजेपी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को सही से मैनेज नहीं कर पा रही है।

ये भी पढ़े : RBI MPC Meeting: सस्‍ते लोन की उम्‍मीदों पर फिरा पानी, आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, देखें डिटेल्स

खरगे पेश कर सकते हैं ‘ब्लैक पेपर’
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का ‘ब्लैक पेपर’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 10 साल के शासन पर होगा। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ये ‘ब्लैक पेपर’ पेश कर सकते हैं।

बजट में सरकार ने की थी श्वेत पत्र लाने की घोषणा
केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 वर्षों के आर्थिक प्रदर्शन की तुलना में भाजपा के नेतृत्व वाली 10 वर्षों की सरकार के काम को लेकर एक ‘श्वेत पत्र’ लाएगी।

संसद में हंगामे के आसार
संसद में भाजपा और कांग्रेस में आज फिर वार पलटवार की राजनीति देखने को मिल सकती है। इसके चलते संसद में फिर से हंगामे के आसार है।

ये भी पढ़े : Pakistan Election: आम चुनाव मतदान में मोबाइल सेवाएं बंद, 6,50,000 सुरक्षाकर्मी किए गए तैनात

सीतारमण ने कांग्रेस पर कसा था तंज
बता दें कि संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि 2014 में सत्ता संभालने वाली मोदी सरकार ने उन वर्षों के संकट को पार कर लिया है, जहां कांग्रेस छोड़ कर गई थी। उन्होंने कहा कि अब अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करने के पथ पर मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने घोषणा की थी कि सरकार सदन के पटल पर एक श्वेत पत्र रखेगी, तो यह दिखाएगी कि हम 2014 तक कहां थे और अब कहां हैं, इसका एकमात्र उद्देश्य उन वर्षों के कुप्रबंधन को दिखाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here