Delhi Metro: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत की आशंका, कई लोग घायल

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है,

0
381

न्यूज़लिंक हिंदी। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गिर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि मलबे में दबकर दो लोग घायल हुए हैं।

फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े : संसद में PM मोदी ने जमकर की मनमोहन सिंह की तारीफ, कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ को बताया ‘काला टीका’

DCP (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्के ने कहा कि कम से कम तीन से चार लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चलती मेट्रो लाइन के साइड स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में दबकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने बाहर निकाला और पास के अस्पताल में ले जाया गया।

ये भी पढ़े : गौतम अडानी बने दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति, हिंडनबर्ग विवाद के बाद फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में पहुंचे

इस बीच, कुछ अन्य घायलों को डीएफएस यूनिट के पहुंचने से पहले इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बता दें कि गोकुलपुरी राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी भाग में स्थित है। गंगा विहार और यमुना विहार पड़ोसी क्षेत्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here