Bollywood: लम्बे समय के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ फिर नजर आएंगे सैफ-करीना, एक्टर ने बताया कैसी होगी कहानी

बॉलीवुड का रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर इंडस्ट्री का सबसे पावरफुल कपल है। दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। कई फिल्मों में रियल लाइफ कपल ने साथ में काम भी किया है।

0
331

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड का रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर इंडस्ट्री का सबसे पावरफुल कपल है। दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। कई फिल्मों में रियल लाइफ कपल ने साथ में काम भी किया है। इसमें टशन, एजेंट विनोद और कुर्बान का नाम शामिल है।

हालांकि, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। अब हाल में एक खबर सामने आ रही है। इससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि दोनों एक साथ फिल्म में काम करने वाले हैं। हाल ही में अब दोनों ने इस प्रोजेक्ट पर चुप्पी तोड़ी है।

ये भी पढ़े : UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदन में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्प्णी तो भाजपाइयों ने किया हंगामा, हुई नोकझोंक

एक्टर ने बताया कैसी होगी कहानी
बात करते हुए सैफ ने कहा कि हम दोनों साथ में एक प्रोजेक्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसमें हम दोनों एक शादीशुदा कपल की तरह रहेंगे। यानी की इस फिल्म में हम दोनों रियल लाइफ की ही तरह रील लाइफ में भी पति पत्नी के रोल में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट पर बेहद तेजी से काम चल रहा है।

पति के साथ काम करने को उत्साहित हैं करीना
करीना कपूर ने कहा ‘हम दोनों लम्बे समय के बाद एक साथ काम करने वाले हैं। एक साथ काम करना काफी मजेदार होने वाला है। वहीं सैफ ने मजाक करते हुए कहा कि ‘जब हम फिल्म के लिए एक साथ काम करेंगे तो, मैं आपके पास नहीं रहूंगा। मैने फैसला लिया है कि मैं अलग कमरे में रहूँगा।’ जिसके जवाब में करीना ने हंसते हुए कहा – ठीक है।

करीना कपूर का वर्कफ्रंट
करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 में नजर आएंगी। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म जाने जां से ओटीटी में डेब्यू किया है। साथ ही करीना फिल्म ‘द क्रू’ में बी नजर आएंगी।

ये भी पढ़े : Kanpur: राजकीय ITI पांडू नगर में पुरानी पेंशन बहाल व आठवां वेतन आयोग लागू करने के लिए किया प्रदर्शन, लगाए नारे

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
सैफ अली खान देवरा पार्ट एक में नजर आएंगे। इस फिल्म के एक्टर भहीरा के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here