न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तराखंड। गुरुवार शाम को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश भी जारी किए। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। अब प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
हल्द्वानी की इस घटना के बाद कोटद्वार में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बता दे कि हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब ना हो इसके लिए पूरी निगाह रखी जा रही है। वहीं पौड़ी जिले के तमाम पुलिस स्टेशनों से थानों से फोर्स को कोटद्वार बुला लिया गया है।
सख्त से सख्त करवाई की जाए
सीएम धामी ने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगजनी और पथराव करने वाले एक -एक दंगाई की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए
जानकारी के लिए बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले और क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें ।
ये भी पढ़ें : UP: हल्द्वानी हिंसा के बाद UP में अलर्ट, जुमे की नमाज को लेकर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

