MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 के लिए किया जर्सी में बदलाव, CSK ने शेयर किया फर्स्ट लुक का वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर एक बड़ा कदम उठाया है।

0
332

न्यूज़लिंक हिंदी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर एक बड़ा कदम उठाया है। इस साझेदारी के साथ, टीम ने संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय एयरलाइन एतिहाद एयरवेज के साथ एक प्रायोजन सौदा हासिल किया, जिससे एतिहाद सीएसके का मुख्य स्पोंसर बन गया। यानी, आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की जर्सी पर एतिहाद का लोगो नजर आएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जर्सी का फर्स्ट लुक…
इससे पहले चेन्नई के कलैवनार अरंगम में ‘अनावरण कार्यक्रम’ का ऐलान किया गया। इस कार्यक्रम में चेन्नई सुपर किंग्स और संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय एयरलाइन एतिहाद एयरवेज के बीच स्पॉन्सरशिप डील का ऐलान किया गया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों समेत मुकेश चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके अलावा तकरीबन 2 हजार फैंस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here