Pakistan Election 2024: चुनाव के नतीजों के बीच इमरान खान को राहत, कोर्ट से खान को 12 मामलों में जमानत

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद नतीजे आ रहे हैं। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है। इसी बीच पाकिस्तान में चुनावी नतीजों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है।

0
354

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद नतीजे आ रहे हैं। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है। इसी बीच पाकिस्तान में चुनावी नतीजों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। इमरान को 9 मई हिंसा मामले के साथ ही कुल 12 केसों में जमानत दे दी गई है। इसके अलावा PTI नेता और मुल्क के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी 13 मामलों में बेल दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल मई में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित 12 मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को जमानत दे दी गई है। इमरान और उनकी पार्टी के कई नेताओं पर पिछले साल 9 मई की हिंसा के सिलसिले में कई मामलों में मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसने पूरे पाकिस्तान में प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया था।

ये भी पढ़े: MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 के लिए किया जर्सी में बदलाव, CSK ने शेयर किया फर्स्ट लुक का वीडियो

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल
इस्लामाबाद में अर्धसैनिक बलों ने इमरान खान को गिरफ्तार किया था जिस के बाद से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। इसी दौरान हुई हिंसा में रावलपिंडी में सेना मुख्यालय सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठान और राज्य भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके साथ ही लाहौर के कोर कमांडर के घर, अस्करी टावर, शादमान पुलिस स्टेशन पर को भी निशाना बनाया गया था। इसके अलावा इमरान खान के जमान पार्क आवास के बाहर पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया था।

ये भी पढ़े: Money Laundering: ईडी ने NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज किया मामला

अन्य दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए पीटीआई बैठक करने को सहमत
पाकिस्तान में हाल में संपन्न आम चुनावों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से संबद्ध स्वतंत्र उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत के बाद, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की यह पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन बनाने पर चर्चा के लिए एक बैठक के वास्ते सहमत हुई है। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। पीटीआई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर खान, असद कैसर, अली मुहम्मद खान और अन्य लोग बैठक में भाग लेंगे जिसमें नई केंद्रीय और प्रांतीय सरकारों के गठन पर चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here