UP: अमेरिकन दंपति अयोध्या में एक महीने तक करेंगे रामलला की सेवा, पढ़ें पूरी खबर

बता दे कि मंदिर में विधिवत पूजा और आरती के बाद राधा-माधव का शृंगार किया गया। हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से मंदिर का वातावरण गूंज उठा।

0
362

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के इस्कान मंदिर में बीते कल यानी शुक्रवार को तीन दिवसीय कम्युनिकेशन सम्मेलन का समापन हो गया है। बता दे कि मंदिर में विधिवत पूजा और आरती के बाद राधा-माधव का शृंगार किया गया। हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से मंदिर का वातावरण गूंज उठा।

जानकारी के लिए बता दे कि सम्मेलन में शामिल हुए देश और विदेश के भक्तों में प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। वहीं सम्मेलन में शामिल होने अमेरिका से आए अनुतम प्रभु ने अयोध्या में एक महीने तक प्रभु की सेवा करने का निर्णय लिया।

भक्त रुक्मणि देवी दासी के साथ रामलला के भव्य मंदिर में प्रभु के दर्शन करेंगे और इस्कान की ओर से मंदिर में प्रतिदिन 10 हजार भक्तों में हो रहे प्रसाद वितरण में शामिल भी होंगे।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha: बाबरी मस्जिद है और रहेगी, बाबरी मस्जिद जिंदाबाद – असदुद्दीन ओवैसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here