रामलला के दर्शन को चली ‘संपूर्ण योगी कैबिनेट’, जय श्रीराम के नारों के साथ अयोध्या रवाना, मुख्यमंत्री कुछ ही देर में पहुंचेंगे अयोध्या!

भगवान रामलला के दर्शन को पूरी योगी सरकार निकल पड़ी है। योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्री और विधायक सरकारी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।

0
337

न्यूज़लिंक हिंदी। भगवान रामलला के दर्शन को पूरी योगी सरकार निकल पड़ी है। योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्री और विधायक सरकारी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। ये अयोध्या धाम यात्रा विधान भवन लखनऊ से शुरू हुई है। कांग्रेस, बसपा, रालोद के विधायक भी भगवान के दर्शन को 10 बसों से जा रहे हैं। रोडवेज विभाग के शेड्यूल के अनुसार, बसों का काफिला सुबह 9 बजे लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ और ये 11:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगा। इसके बाद सभी विधायक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे, जहां बजरंगबली की पूजा-अर्चना करेंगे।

हालांकि यहां विशेष बात यह है कि सपा ने सरकार का रामलला के दर्शन का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। सपा ने कहा है कि वो बाद में रामलला के दर्शन करेगी। भगवान रामलला के दर्शन के निमंत्रण को ठुकराने से बीजेपी को सपा को घेरने का एक और मौका दे दिया है।

ये भी पढ़े : SC: क्या तारीख में बदलाव किए बिना संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया जा सकता है? पढ़िए क्या है पूरा मामला

बीजेपी नेता नंद कुमार नंदी ने विशेष बयान देते हुए कह दिया कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं वो किस मुंह से भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उन्हें गद्दी तो मिल गई लेकिन ‘बुद्धि’ नही!

वहीं सीएम योगी थोड़ी ही देर में पुणे से सीधे अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वो अभी पुणे में एक कार्यक्रम में मौजूद हैं। सीएम योगी मंत्रियों और विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। योगी कैबिनेट और संपूर्ण विपक्ष को लेकर रामरथ (बस) बाराबंकी पहुंच चुकी है और कुछ ही देर में अयोध्या की सीमा में प्रवेश करेगी।

आज मैं बहुत खुश हूं- सतीश महाना
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह मेरे लिए एक विशेष क्षण है क्योंकि मैं ‘श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन’ का हिस्सा था। यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है। मैं बहुत खुश हूं। वहीं, आरएलडी नेता राजपाल बालियान ने कहा कि हम भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। यह एक अच्छा फैसला है। समाजवादी पार्टी का नहीं जाने का यह उनका अपना फैसला है।

ये भी पढ़े : MP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कमलनाथ और विवेक तन्खा भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी!

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाना चाहता था- विधायक रितेश गुप्ता
मुरादाबाद से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे भगवान रामलला के दर्शन करने का मौका मिला। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद हर कोई अयोध्या जाकर दर्शन करना चाहता था। आज सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से सभी विधायक एक साथ अयोध्या कूच कर रहे हैं। रामलला के दर्शन को लेकर विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पूरा देश खुश है। सदियों बाद हमें ये मौका मिल रहा है। ये पीढ़ी बहुत भाग्यशाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here