न्यूज़लिंक हिंदी। शनिवार सुबह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से अस्पताल की ओर से एक्टर के पल-पल की खबर उनके फैंस तक पहुंचाई जा रही है। इसी बीच एक बार फिर अस्पताल की ओर से एक्टर का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक आया था।

जिसको मेडिकल की भाषा में सेरेब्रल वैस्कुलर एक्सीडेंट कहते हैं। साथ ही अस्पताल की और से बताया जा रहा है कि एक्टर अब पूरी तरह से होश में हैं और खतरे से बाहर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रोक काफी माइनर था, जिसका एक्टर को समय पर सही ट्रीटमेंट दिया गया, जिसके बाद अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक्टर जब अस्पताल में भर्ती हुए थे तो सिम्टम्स को देखते हुए उनकी कई जांच की गई।
मिथुन चक्रवर्ती को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक
इस दौरान एमआरआई भी कराया गया था, जिसमें पता चला कि उनको सेरेब्रल वैस्कुलर एक्सीडेंट यानी ब्रेन स्ट्रोक आया था। हालांकि, एक्टर अब ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल, एक्टर के कई और टेस्ट भी किए जा रहे हैं। साथ ही कार्डियोवस्कुलर और गैस्ट्रो के डॉक्टरों की निगरानी में लगातार एक्टर का चेकअप भी किया जा रहा है। अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती को दाहिने ऊपरी और निचले अंगों में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9.40 बजे कोलकाता के अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था।
डॉक्टर्स ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट
मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) आया जिसका सीधा कनेक्शन ब्रेन से है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और वह होश में हैं। अस्पताल की ओर से कहा जा रहा है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दाहिनी ओर ऊपरी और निचले अंगों में थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही थी जिसके बाद सुबह 9.40 बजे उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में दाखिल किया गया था। वहां दिमाग की एमआरआई सहित अन्य जरूरी टेस्ट और रेडियोलॉजी टेस्ट भी हुए। उन्हें ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) आया है। फिलहाल वह हल्का खाना खा रहे हैं।’
ये भी पढ़े : SC: क्या तारीख में बदलाव किए बिना संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया जा सकता है? पढ़िए क्या है पूरा मामला
बेटे ने दी थी जानकारी
बता दें कि बयान में ये भी कहा गया है कि ‘मिथुन चक्रवर्ती को न्यूरो फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंट्रेरोलॉजिस्ट समेत डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। आज सुबह मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने इस बात का खुलासा किया था कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और उनका रूटीन चेकअप हो रहा है। हालांकि पहले प्रवक्ता ने कहा कि ‘मिथुन चक्रवर्ती को सुबह मेडिकल जांच के लिए भर्ती कराया गया है। हम जल्द ही उनका आगे की जानकारी देते रहेंगे।‘

