UP: आचार्य प्रमोद कृष्णम और कांग्रेस का 39 साल पुराना साथ छूटा, आखिर क्यों कांग्रेस ने पार्टी से निकाला बहार?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रियंका गांधी के करीबियों में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस से साथ छूट गया। दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

0
331

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रियंका गांधी के करीबियों में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस से साथ छूट गया। दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। कई महीने से कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर भी शनिवार को विराम लग गया है। पार्टी ने उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।

 

22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जाने से इनकार करने के बाद से आचार्य प्रमोद कृष्णम पार्टी से नाराज चल रहे थे और पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे थे। उनकी अब भाजपा के साथ राजनीतिक पारी की नई शुरूआत हो सकती है। हालांकि अभी तक भाजपा में जाने की बात पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्पष्ट नहीं किया है लेकिन अब उम्मीद है कि वह खुलकर सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़े : मिथुन चक्रवर्ती को आया था ब्रेन स्ट्रोक, होश में आए एक्टर; डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट, जारी है इलाज

राहुल गांधी के खिलाफ दिया बयान
कल्कि पीठाधीश्वर के नाम से लोगों के बीच में प्रचलित और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम पर अनुशासनहीनता के आरोप के बाद पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को उनके बार-बार पार्टी विरोधी बयानों और अनुशासनहीनता की शिकायतों के मद्देनजर छह साल के लिए पार्टी से निकालने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

राम मंदिर के निर्माण के बाद से वह कांग्रेस के खिलाफ बोलते नजर आए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ- साथ बीजेपी के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है। पीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी से मिलने के लिए 1 साल से समय मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक वह उनसे मिल नहीं पाए, जबकि पीएम से मिलने के लिए पीएमओ से बात करने के 4 दिन के बाद ही पीएम ने उनसे मिलने का समय दे दिया।

ये भी पढ़े : रामलला के दर्शन को चली ‘संपूर्ण योगी कैबिनेट’, जय श्रीराम के नारों के साथ अयोध्या रवाना, मुख्यमंत्री कुछ ही देर में पहुंचेंगे अयोध्या!

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की
हाल ही में हुए राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आमंत्रण के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया जो कि पार्टी की सबसे बड़ी भूल थी और कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं। उनके प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण था। प्रमोद कृष्णम ने निमंत्रण को स्वीकार ना किए जाने को भारत के गौरव और अस्तित्व को चुनौती देना कहा है। कांग्रेस की राय देते हुए उन्होंने बोला कि विपक्षी दलों को बीजेपी से लड़ना चाहिए ना कि भगवान राम से। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भी आचार्य कृष्णम हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं को नसीहत देते हुए नजर आ चुके थे।

शुरू से रहे हैं कांग्रेस का हिस्सा
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि कोई भी मंदिर जाकर हिंदू नहीं बनता और ना ही मस्जिद जाकर कोई मुसलमान बन जाता है। जिसे जीसस मेंमें यकीन ना हो वह ईसाई नहीं हो सकता और पैगंबर को ना मानने वाला मुसलमान नहीं हो सकता है, इसी तरीके से जो भगवान राम से नफरत करता हो वह नहीं हो सकता। उन्होंने कहा था कि सारी दुनिया जानती है कि राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए हुए प्रयास हुए, जिससे सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम शुरुआत से ही कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here