UP News: CM योगी ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे का किया एलान, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम हुई गठित

बता दे कि उन्होंने घटना को लेकर एडीजी प्रयागराज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

0
326

न्यूज़लिंक हिंदी, च‍ित्रकूट। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में हुए भयानक हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। बता दे कि उन्होंने घटना को लेकर एडीजी प्रयागराज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

इस हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स में पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा सरकार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को दे एक-एक करोड़ का मुआवजा दे।

जानकारी के लिए बता दे कि कर्वी स्थित चित्रकूट इंटर कालेज के मैदान में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में आतिशबाजी प्रोग्राम की तैयारी के दौरान बम विस्फोट हो गया। हादसे में चार किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई।

वह सभी घटनास्थल से तीन सौ मीटर दूर कर्वी माफी के रहने वाले थे। चर्चा है कि किशोर आतिशबाजी चुराने आए थे, तभी आतिशबाजी से जुड़ी डिवाइस में हरकत करने से विस्फोट हो गया।

डीआईजी अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक व डाग स्क्वाड टीम ने भी जांच की।

तीन सदस्यीय टीम गठित की गई
डीएम ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। किसी की पहचान नहीं हो सकी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। दो को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP News: बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हुआ बम विस्फोट, पढ़ें पूरी घटना के बारें में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here