लोकसभा चुनाव 2024: TMC को लगा झटका, सांसद पद से मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले खबर आयी थी, कि मिमी चक्रवर्ती बंगाल विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकती हैं।

0
296

न्यूज़लिंक हिंदी। तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती ने आज यानी गुरुवार को सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले खबर आयी थी, कि मिमी चक्रवर्ती बंगाल विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकती हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने मिमी चक्रवर्ती को जादवपुर से चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसे में उन्होंने बीजेपी के अनुपम हजरा को मात देकर जीत हासिल की थी।

सांसद पद से इस्तीफा दे दिया
संसद की सदस्यता छोड़ने वाली मिमी ने हाल ही में दो और स्थायी समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं और आखिर में उन्होंने गुरुवार को सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें : श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज पत्नी के अत्याचारों से परेशान, जानें पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक, मिमी चक्रवर्ती ने 13 फरवरी को ममता बनर्जी को एक पत्र भेजा था। उस पत्र में मिमी चक्रवर्ती ने ममता को सांसद पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here