Delhi: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से आठ लोग घायल, मौके पर पुलिस, दमकलकर्मी मौजूद

जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर-2 के पास शनिवार सुबह एक पंडाल गिर गया। हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिससे दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

0
327

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। शनिवार सुबह यानी आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक पंडाल गिर गया। जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर-2 के पास शनिवार सुबह एक पंडाल गिर गया। हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिससे दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

बता दे कि स्टेडियम के अंदर लॉन में कुछ काम चल रहा था। जिस वजह से उस स्थान पर काफी लोग मौजूद थे। माना जा रहा है कि पंडाल के गिरते ही में आठ लोग ढांचे के नीचे दब गए।

वहीं दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी फंसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इन सभी का इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है। फिलहाल अब तक हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस, दमकलकर्मी और एंबुलेंस मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें : Razman 2024: जानें कब से शुरू होगा रमजान का महीना, क्या है इसका विशेष महत्व….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here