Razman 2024: जानें कब से शुरू होगा रमजान का महीना, क्या है इसका विशेष महत्व….

बता दे कि इस साल रमजान की शुरुआत 10 मार्च से होगी। साथ ही इसका समापन 9 अप्रैल को होगा। रोजा में मुसलमान पूरे 30 दिन के उपवास रखते हैं, जिसका पालन इन्हे सख्ती के साथ करना पड़ता है।

0
447

न्यूज़लिंक हिंदी। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही पवित्र और विशेष माना जाता है। वहीं इस पूरे माह में लोग रोजा रखते हैं, और नमाज पढ़कर अल्लाह की इबादत करते हैं। बता दे कि इस साल रमजान की शुरुआत 10 मार्च से होगी। साथ ही इसका समापन 9 अप्रैल को होगा। रोजा में मुसलमान पूरे 30 दिन के उपवास रखते हैं, जिसका पालन इन्हे सख्ती के साथ करना पड़ता है।

रमजान में रोजा रखने को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस पाक महीने के दौरान, मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। बता दे कि पानी के साथ खजूर खाने के बाद ये अपना रोजा खोलते हैं। वहीं इफ्तार के रूप में एक बड़ी दावत होती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें : UP: भाजपा की रैली पर हुआ पथराव, कई लोग हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

मुसलमानों के लिए रमजान का अत्यधिक महत्व है
रोजा मुस्लिम समुदाय के लिए संयम का महीना माना जाता है। यह उपवास की वह अवधि है जब विचारों से लेकर कार्यों तक व्यक्ति के आत्म-नियंत्रण की परीक्षा होती है। ऐसा माना जाता है कि संयम किसी भी व्यक्ति की उर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। इस्लामी रूप से, मुसलमानों के लिए रमजान का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि साउम धर्म के पांच स्तंभों में से एक है।

बता दे कि रमजान के 30 दिनों को तीन हिस्तों में बांटा गया है। पहला 10 दिन रहमत, दूसरा 10 दिन बरकत और तीसरा यानी आखिरी 10 दिन मगफिरत के लिए होता है, जो लोग रोजा रखते हैं उनके लिए यह बेहद खास समय होता है। इस दौरान नमाज अदा करना, जकात, सदका आदि करना बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें : सिपाही भर्ती परीक्षा: लखनऊ में अभ्यर्थियों के लिए किए गए विशेष इंतजाम, बनाई गईं हेल्प डेस्क, रेल-बस सेवाएं अलर्ट मोड पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here