न्यूज़लिंक हिंदी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की पर मूर्ति स्थापित करने के बाद तनाव पैदा हो गया। मूर्ति स्थापना के बाद एक अन्य समूह ने आपत्ति जताई, जिसके कारण शांति बनाए रखने के लिए वहां पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि आज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी की 394वीं जयंती है और इसे मनाने के लिए राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
शिवाजी की मूर्ति बीते रविवार को ही स्थापित की गई थी। जिसके बाद गांव के ही लोगों ने मूर्ति को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। ऐसी स्थिति तो देखते हुए पुलिस ने कहा कि उन सभी लोगों को वहां से हटा दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
ये भी पढ़ें : आंदोलन का सातवां दिन: केंद्र सरकार एमएसपी देने को हुई तैयार, दिल्ली में दूध-सब्जी तक कर देंगे बंद -ओमप्रकाश धनखड़
राजनीतिक ताकतें लोगों को मूर्ति की स्थापना के खिलाफ भड़का रही
गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि प्रतिमा निजी भूमि पर स्थापित की गई थी और स्थानीय पंचायत से सभी अनुमतियां ली गई थीं और डिप्टी कलेक्टर को सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कुछ राजनीतिक ताकतें स्थानीय लोगों को मूर्ति की स्थापना के खिलाफ भड़का रही हैं।
देसाई ने ये भी कहा कि अगर गांव में किसी को इसको लेकर आपत्ति है तो उन लोगों को कानून अराजक्ता फैलाने की जगह अदालत में जाना चाहिए। यहां जमीन के उद्देश्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर मैं अपनी जमीन भगवान या नेता या फिर किसी की भी मूर्ति लगाना चाहता हूं, तो कोई मुझे नहीं ऐसा करने से नहीं रोक सकता।
ये भी पढ़ें : IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया, रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

