PM मोदी ने कल्कि धाम का किया शिलान्यास, मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे -पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि समय का चक्र घूम चुका है, एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।

0
285

न्यूज़लिंक हिंदी, संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। बता दे कि इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे।

संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे
कल्कि धाम शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि संबल जिले की इस धरती का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। यहां के लोगों का अभिनंदन देखकर गदगद हूं। उन्होंने कहा कि कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य उन्हें मिला है। विश्वास है कि यह भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। 18 साल की प्रतीक्षा के बाद यह अवसर आया है। कहा कि कुछ लोग अच्छे कार्य उनके लिए ही छोड़ गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे।

ये प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है -पीएम मोदी
हिंदू तीर्थस्थल कल्कि धाम में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस मंदिर में दस गर्भगृह होंगे। सभी स्वरुपों की एक साथ स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म-जयंती भी है। ये दिन इसलिए और भी पवित्र और प्रेरणादायक हो जाता है। आज हम देश में जो सांस्कृतिक पुनरोदय देख रहे हैं, अपनी पहचान पर गर्व कर रहे हैं, ये प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है। मैं इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

ये भी पढ़ें :UP Politics: न्याय यात्रा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले- सीट बंटवारा होने पर यात्रा में शामिल होंगे

मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि समय का चक्र घूम चुका है, एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। इसलिए मैंने लाल किले से कहा था ‘यही समय है, सही समय है।

पीएम ने कहा कि संभल में हम जिस अवसर के साक्षी बना रहे हैं यह भारत के सांस्कृतिक नवजागरण का एक और अद्भुत क्षण है। पिछले महीने ही 22 जनवरी को देश में अयोध्या में 500 साल के इंतजार को पूरा होते देखा है। इसके बाद अबू धाबी में पहले विराट मंदिर के लोकार्पण के साक्षी भी हम बने।

पीएम मोदी ने कहा कि आज सदियों का वह बलिदान फलीभूत हो रहे हैं। अमृतकाल में भारत के गौरव और समर्थ का बीज अंकुरित हो रहा है। एक के बाद एक हर क्षेत्र में नया किया जा रहा है। जैसे देश के संत और आचार्य नए मंदिर बनवा रहे हैं वैसे ही मुझे ईश्वर ने राष्ट्ररुपी मंदिर के नवनिर्माण का दायित्व सौंपा। पहली बार भारत को टेक्नालॉजी और डिजिटल टेक्नालॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। हमारी पहचान इन्नोवेशन हब के तौर पर हो रही है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: सदन में कंबल लेकर पहुंची पार्षद शालू कनौजिया, वार्ड से सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाले पहले देश बने -पीएम मोदी
हम पहली बार दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जैसे बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाले पहले देश बने हैं। पहली बार भारत में वंदेभारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही है। अब बुलेट ट्रेन चलने की तैयारी हो रही है। हाईटेक हाईवे एक्सप्रेसवे का इतना बड़ा नेटवर्क और उसकी ताकत देश के पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here