UP News: राहुल की न्याय यात्रा को लेकर BJP ने किया विरोध, एंट्री से पहले लगे ‘वापस जाओ’ के नारे

बीजेपी कार्यकर्ता 'राहुल गांधी वापस जाओ का नारा लगा रहे हैं। दोनों दलों को आमने-सामने की स्थिति को काबू में करने के लिए अमेठी पुलिस लगी हुई है।

0
328

न्यूज़लिंक हिंदी, अमेठी। आज अमेठी में सियासी हलचल काफी तेज है। इसका कारण है कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और दूसरी ओर अमेठी से सांसद स्मृति इरानी आज जनसंवाद कार्यक्रम। बता दे कि दोपहर करीब तीन बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब सवा तीन बजे दाखिल हुई तो जिले के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहीं देवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी शहर की ओर बढ़ रही है।

हालांकि इस बीच अमेठी शहर के चौक में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने से पहले ही विरोध शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ता ‘राहुल गांधी वापस जाओ का नारा लगा रहे हैं। दोनों दलों को आमने-सामने की स्थिति को काबू में करने के लिए अमेठी पुलिस लगी हुई है।

जानकारी अनुसार अमेठी व गौरीगंज में रोड शो के बाद राहुल गांधी गौरीगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नेताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व राहुल गांधी यहां एक सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें : Haldwani: किन्नर के प्यार में युवक ने छोड़ा घर, पिता-भाई से चौराहे पर की मारपीट, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here