Kisan Andolan: कल किसान करेंगे दिल्ली कूच, इंटरनेट बंद, वॉकी-टॉकी का हो रहा है इस्तेमाल

बता दे कि कल यानी सोमवार को खराब मौसम के बीच किसान डटे रहे। वहीं, बॉर्डर पर मोबाइल व नेट बंद होने का भी किसानों ने समाधान खोज लिया है।

0
185

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सोमवार शंभू बॉर्डर पर पत्रकार वार्ता में स्पष्ट तौर पर कहा कि केंद्र सरकार करार नहीं, एमएसपी की पूरी कानूनी गारंटी दे। इससे कम हमें कुछ भी मंजूर नहीं है। वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता जारी रखेंगे। 21 फरवरी की सुबह 11 बजे दिल्ली कूच किया जाएगा।

नेताओं को वॉकी-टॉकी से लैस किया गया है
बता दे कि कल यानी सोमवार को खराब मौसम के बीच किसान डटे रहे। वहीं, बॉर्डर पर मोबाइल व नेट बंद होने का भी किसानों ने समाधान खोज लिया है। किसान नेताओं को अपने लोगों से बात करने व उन्हें ढूंढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते सभी युवा जत्थेबंदियों के नेताओं को वॉकी-टॉकी से लैस किया गया है।

नेट की सेवाएं ठप कर रखी हैं
नाम न बताने की शर्त पर वॉकी-टॉकी इस्तेमाल कर रहे किसान नेता ने बताया कि कुछ लोगों को जरूरी समस्याओं व मीटिंग आदि में इकट्ठा होने के लिए वॉकी-टॉकी दिए गए हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से यहां मोबाइल व नेट की सेवाएं ठप कर रखी हैं, जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

ये भी पढ़ें : UP News: राहुल की न्याय यात्रा को लेकर BJP ने किया विरोध, एंट्री से पहले लगे ‘वापस जाओ’ के नारे

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here