Haldwani: आज से बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू होगा खत्म, DM ने दी जानकारी

बता दे कि आरोपियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। इसको देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

0
159

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तराखंड। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के हालात काफी सुधरने लगे हैं। बता दे कि आरोपियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। इसको देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

मास्टरमाइंड अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा
जानकारी के लिए बता दे कि बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों की संख्या 68 हो गई है। हालांकि, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि प्रशासन ने 44 नामों की सूची दी है। ये लोग बनभूलपुरा के उपद्रव में शामिल थे। छंटनी के बाद पता चला कि इनसे जुड़े 26 वाहन इंदिरानगर गेट पर खनन के लिए पंजीकृत थे। सभी को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Kisan Andolan: कल किसान करेंगे दिल्ली कूच, इंटरनेट बंद, वॉकी-टॉकी का हो रहा है इस्तेमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here