UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी, 23 सेक्टर 171मजिस्ट्रेट तैनात

परीक्षा में शांति को जो भी भंग करने का प्रयास करेगा, बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ी मिली तो केंद्र व्यवस्थापक नहीं बचेंगे। मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा जाएगा।

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी। 22 फरवरी से उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ होगी। बता दे इसे नकलविहीन संपन्न कराना प्राथमिकता है। परीक्षा में शांति को जो भी भंग करने का प्रयास करेगा, बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ी मिली तो केंद्र व्यवस्थापक नहीं बचेंगे। मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा जाएगा।

मंगलवार को आगरा कालेज स्थित गंगाधर शास्त्री सभागार यह संदेश एडीएम सिटी अनूप कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिया। परीक्षा तैयारियों को लेकर हुई बैठक में उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और शिक्षाधिकारी से संवाद दिया।

गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा अनुरूप परीक्षा नकल विहीन संपन्न करानी है। सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध हो गए हैं। समस्या हो तो अधिकारियों संग सामंजस्य बैठकर निस्तारण कराएं, लेकिन परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी, मनमानी, प्रभाव और छल नहीं चलेगा। जिसने परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास किया, सख्ती से निपटा जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट विशेष रूप से निगरानी रखेंगे। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने भी गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की बात कही।

ये भी पढ़ें : Kisan Andolan: दिल्ली कूच आज, इंटरनेट सेवाएं बंद, कृषि मंत्री ने किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से होगा एग्जाम
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने परीक्षा नियमों की जानकारी दी। प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिका की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कक्ष निरीक्षक आदि के तैनाती के बारे में बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने से ठीक पहले सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के सामने खोला जाएगा।

उनके हस्ताक्षर के बाद उसे विद्यार्थियों को दिया जाएगा। प्रतिदिन नए क्रमांक की उत्तर पुस्तिका विद्यार्थियों को दी जाएगी, शेष उत्तरपुस्तिका विभाग को लौटाई जाएंगी। परीक्षा संपन्न होने पर उत्तर पुस्तिका गिनकर ही विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर जाने दिया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में गेट नहीं खुलेंगे।

171 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए
डीआइओएस दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा 171 केंद्रों पर होगी, जिसमें 1.24 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। छह जोनल, 23 सेक्टर और 171 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पांच सचल दल केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र से वेबकास्टिंग की जाएगी, जिस पर जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Ameen Sayani: रेडियो होस्ट अमीन सयानी की हार्ट अटैक से मौत, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

किसी भी केंद्र की अपना आनलाइन संपर्क कंट्रोल रूम से नहीं कटने देना है, जिसकी भूमिका संदिग्ध लगी या शिकायतें मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संचालन डा. अनिल कुमार वशिष्ठ ने किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।

केंद्रों पर रहेगी एसटीएफ की नजर
जानकारी के लिए बता दे कि यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 171 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 21 केंद्र संवेदनशील और 39 अतिसंवेदनशील हैं। इन सभी केंद्रों पर एसटीएफ की कड़ी नजर रहेगी। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस का भी पहरा भी रहेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ तैनात की जाएगी। साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमण कर उन पर कड़ी नजर रखेंगे।

ये भी पढ़ें : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म, विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here