न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के साढ़ में बने डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करने 26 को सीएम योगी आदित्यनाथ शहर आ रहे हैं। उस दिन होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री भी वर्चुअल जुड़ेंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र किया।

कहा कि इसके शुरू होने से एमएसएमई जैसे क्षेत्र को लाभ हासिल होगा। करीब 206 हेक्टेयर में बने डिफेंस कॉरिडोर का शुभारंभ 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी करने में जुट गया है।
ये भी पढ़े : Gujarat: अहमदाबाद में बोले PM मोदी, ‘महिलाएं हैं डेयरी क्षेत्र की रीढ़, उनके नेतृत्व में हुआ विकास’
डिफेंस कॉरिडोर में गोलियां बनने के साथ भंडारगृह भी बनाया गया है। अदाणी समूह ने साढ़ गांव के लोगों से करीब 200 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। अब कॉरीडोर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ये भी पढ़े : Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह बनीं जैकी भगनानी की दुल्हनिया, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें
डिफेंस कॉरिडोर के पास ही हेलीपैड बनाया जाएगा। बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व अदाणी समूह के सदस्यों ने भूमि का जमीन का निरीक्षण किया। नर्वल एसडीएम ऋषभ वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के आने की कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

