न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। कांग्रेस व सपा के सुधरते रिश्ते में पूर्व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की अहम भूमिका रही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता की और इसके बाद ही सीटों को लेकर चल रही खींचतान ने विराम ले लिया। कांग्रेस को 17 सीटें देने की सहमति के साथ ही दोनों दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय हो गया।
हालांकि अब अखिलेश यादव का राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होना तय माना जा रहा है। जानकारी अनुसार यह यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होकर 25 फरवरी को फतेहपुर सीकरी होते हुए राजस्थान जाएगी।
24 और 25 फरवरी की यात्रा में शामिल हो सकते है सपा मुखिया
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि उन्होंने पहले ही यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से उन्हें 24 और 25 फरवरी की यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह सुविधानुसार स्वीकृति देंगे।
ये भी पढ़ें : सपा ‘मुक्त’ हुआ बुंदेलखंड, सुमेरपुर के ब्लाक प्रमुख ने दिया इस्तीफा, बीजेपी से मिलाया हाथ

