UP: हाईस्कूल का परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का अपहरण, बिना नंबर की कार से आए थे किडनैपर

बता दे कि घटना से लोग दहशत में है। छात्र के परिवारजनों ने दो नामजद सहित चार लोगों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी, रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा देकर ई-रिक्शा से वापस लौट रही कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण हो गया। बता दे कि घटना से लोग दहशत में है। छात्र के परिवारजनों ने दो नामजद सहित चार लोगों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

यह है पूरी घटना
जानकारी के लिए बता दे कि बरगदहा के रहने वाले सुरजीत की बेटी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। आज यानी गुरुवार को विद्यालय के ई रिक्शा से बोर्ड की परीक्षा देने जनता इंटर कॉलेज गई थी। परीक्षा के बाद वापस लौटते समय प्यारे पुर के पास ही बिना नंबर की कार से आए चार युवकों ने छात्र का अपहरण कर लिया। इस घटना से क्षेत्र और आस पास के लोगो में दहशत है।

वहीं बेटी के अपहरण की खबर सुनते ही परिवारजनों में की रोना और चीख पुकार मच गई। पिता ने हरचंदपुर थाने में दो नामजद सहित चार लोगों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ‌

छात्र के अपहरण की घटना की सूचना मिली है। पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई जा रही है। छात्रा की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है। -प्रमोद कुमार, थाना अध्यक्ष हरचंदपुर

ये भी पढ़ें : Lok Sabha elections 2024: आप-कांग्रेस हो रहे एक, जानें कौन किस सीट पर उतारेगा उम्मीदवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here