न्यूज़लिंक हिंदी। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने (Central Bank Of India Recruitment 2024) युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीद पर 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल बैंक ने 5000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस बार सबसे अधिक वैकेंसी महाराष्ट्र रिजन में है, रिक्त पदों की संख्या 320 है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश (305 वैकेंसी) और तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश 300 वैकेंसी के साथ है।

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 से पहले और 31 मार्च 2004 के बाद न हुआ हो। विस्तृत योग्यता के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
चयन एवं वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन रिटेन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए चयनित हो जाएंगे उन्हें 15000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 400 रुपये+ जीएसटी, एससी/एसटी, महिला उम्मीदवारों को 600 रूपये+जीएसटी और जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी का भुगतान करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.nats.education.gov.in पर जाएं।
- यदि आपका प्रोफाइल www.apprenticeshipindia.gov.in पर पहले से ही बना हुआ है तो आप आसानी से लॉगिन करके लॉगिन करके आवेदन कर पाएंगे। यदि नहीं यदि नहीं तो आपको सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा।
- अप्रेंटिस पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें। सारी जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
- जिन भी उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन कर लिया है, उनके ईमेल पर एग्जामिनेशन फीस से संबंधित बैंक डीटेल भेजा जाता है।

