कानपुर: त्रिनेत्र अंबेसेडर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, चप्पे-चप्पे पर लगेंगे CCTV कैमरे

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो शहर के सक्षम और संभ्रांत नागरिक हैं....उनसे आवाहन करते हैं....कि शहर का कोई एक चौराहे को गोद लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बेहतरीन क्वालिटी के सीसीटीवी लगावाए।

0
328

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। आपरेशन त्रिनेत्र को और मजबूती देने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट व नगर निगम का समन्वय बनाने के लिए त्रिनेत्र अंबेसेडर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा ने एक बैठक कर जानकारी देते हुए बताया कि जो शहर के सक्षम और संभ्रांत नागरिक हैं….उनसे आवाहन करते हैं….कि शहर का कोई एक चौराहे को गोद लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बेहतरीन क्वालिटी के सीसीटीवी लगावाए।

तीन वर्ष का एनुअल मेंटिनेस कांट्रैक्ट कराकर उसका पूरा ध्यान रखें। जिसमे कैमरे का पूरा एक्सिस नगर निगम व पुलिस कमिश्नरेट के पास होगा। जो भी कैमरे लगवाएगा, वे अपनी कंपनी आदि की पट्टिका भी लगा सकते हैं….और जो भी इस कार्य में सहयोग करेगा और सांसद विधायक प्रशासन द्धारा सम्मानित भी किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि नगर निगम के सहयोग से अभी कांनपुर में करीब 150 कैमरे लगे हैं। कम से कम 600 कैमरे शहर के हर चौराहे और मुख्य जगहों पर लगे इसके लिए त्रिनेत्र अंबेसेडर कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गयी है। अगर ऐसा हुआ तो अपराध करने वाले अपराध करने से दस बार सोचेंगा और इन कैमरों की मदद से हर घटना का खुलासा भी जल्द होगा‌।

ये भी पढ़ें : UP: हाईस्कूल का परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का अपहरण, बिना नंबर की कार से आए थे किडनैपर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here