केजरीवाल सरकार ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- चाहे गिरफ्तार कर लो, हम कांग्रेस के साथ गठबंधन से पीछे नहीं हटेंगे

आप नेता डॉ. संदीप पाठक ने कहा, भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा, इससे ये खुश थे। मगर जब इन्हें पता चला कि आप और कांग्रेस का गठबंधन होने जा रहा है तो इनकी बेचैनी बढ़ गई है। अगर ये केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे तो सारे लोग सड़कों पर आ जाएंगे,

0
200

न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कई राज्यों में गठबंधन का फैसला लिया है। इसके बाद से ही केजरीवाल सरकार यह दावा कर रही है कि हमको गठबंधन तोड़ने की धमकी दी जा रही है।

बता दे कि आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं टूटा तो अरविंद केजरीवाल को तीन-चार दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पार्टी ने यह भी दावा किया कि भाजपा केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी दे रही है।

यह बात आज भी दोहराई गयी। बता दे आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर बीजेपी पर कई आरोप लगाए है।

अन्यथा केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाएगा
सौरभ भारद्वाज ने कहा, जब से आप और कांग्रेस गठबंधन की खबर आ रही है, तभी से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी तेज हो गई है। हमें सूचना है कि आने वाले दो से तीन दिन में सीबीआई मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी। सीबीआई आज केजरीवाल के नाम नोटिस भेज सकती है।

आगे बोले, भाजपा के लोग यह बात कह रहे हैं कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल को बाहर देखना चाहती है तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करे, अन्यथा केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाएगा।

केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे तो लोग सड़कों पर आ जाएंगे
आप नेता डॉ. संदीप पाठक ने कहा, भाजपा को शुरू से ही यह भरोसा था कि भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा, इससे ये खुश थे। मगर जब इन्हें पता चला कि आप और कांग्रेस का गठबंधन होने जा रहा है तो इनकी बेचैनी बढ़ गई है। अगर ये केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे तो सारे लोग सड़कों पर आ जाएंगे, ये इन्हें उल्टा पड़ जाएगा, ये समझ नहीं पा रहे हैं। हम इन्हें बता रहे हैं कि हम डरने वाले नहीं हैं। हम देश को बचाने के लिए गठबंधन में जा रहे हैं, हम पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 वर्ष की आयु में निधन, मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में ली आखरी सांस

वहीं आतिशी ने आरोप लगते हुए कहा, हम देख रहे हैं कि पिछले दो माह में ईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पुलिस सात बार आ चुकी है। मगर केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर पाए, तो अब ये सीबीआई के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने जा रहे हैं। इस बात की हमें पूरी सूचना है। हम पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 Schedule: इन्तजार खत्म……. आईपीएल 2024 का शेड्यूल हुआ जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here