IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, चोटिल होने से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, पिछले सीजन में कर चुका है कप्तानी

आईपीएल 2024 मार्च में होने जा रहा है। इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा हैं। बता दे कि डेविड वॉर्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं।

0
412

न्यूज़लिंक हिंदी। आईपीएल 2024 मार्च में होने जा रहा है। इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा हैं। बता दे कि डेविड वॉर्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं। उन्हें तीसरे टी20 से पहले ग्रोइन इंजरी हुई है और वह आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

यह वॉर्नर की आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं खेलनी है और टीम सीधे जून में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है। इस बार फैंस की नजरें दिल्ली कैपिटल्स पर टिकी हुई हैं क्योंकि ऋषभ पंत इस बार आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि उससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लग चुका है।

वॉर्नर को फिट होने में कुछ वक्त का समय लगेगा
हालांकि, फीजियो का कहना है कि वॉर्नर को फिट होने में बस कुछ वक्त का समय लगेगा। इससे उनकी आईपीएल 2024 और वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भागीदारी पर कोई खतरा नहीं है। वॉर्नर दूसरे टी20 में भी नहीं खेले थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 72 रन से जीत दर्ज की। टीम अधिकारियों ने दावा किया था कि डेविड को आराम दिया गया है।

ऋषभ पंत की होगी वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की वापसी होने जा रही है। एक्सीडेंट के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद पंत को आईपीएल 2023 मिस करना पड़ा था। पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में थी। अब एक बार फिर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें : Assam: असम सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में मुस्लिम विवाह एवं तलाक कानून किया रद्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here