प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देने वाले हैं। करीब 34 हजार 427 करोड़ की लागत से बने 10 विकास परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे।

0
346

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देने वाले हैं। करीब 34 हजार 427 करोड़ की लागत से बने 10 विकास परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। बता दें कि जिन परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास होना है, उसमें सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली जैसे क्षेत्र शामिल है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर दोपहर 12 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

ये भी पढ़े :  Assam: असम सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में मुस्लिम विवाह एवं तलाक कानून किया रद्द

प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-दो का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आसपास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास और सामाजिक अधोसंरचना की उपलब्धता में और सुधार करेगी।

क्लीन इनर्जी के संकल्पना का विकास, कार्बन डायऑक्साइड के उत्सर्जन में प्रत्येक वर्ष 86000 टन की कमी तथा जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे से निपटने में यह संयंत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही यह संयंत्र भारतीय रेलवे की ऊर्जा आवश्यकता की आपूर्ति के साथ-साथ राजस्व की भी बचत करेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल स्टेशन बिलासपुर से उसलापुर के बीच 303 करोड़ की लागत से 10.5 किलोमीटर लंबी रेल फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है।

ये भी पढ़े : कानपुर: सपा और बीजेपी कार्यकर्ता शौचालय को लेकर भिड़े, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य

यह फ्लाईओवर मुंबई हावड़ा मुख्य लाइन पर अवस्थित है और हावड़ा से कटनी की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण रेलवे लाइन को यह सीधे जोड़ती है। इस फ़्लाईओवर से सेक्शन की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ मुख्य लाइन यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। वहीं इसके माध्यम से ट्रेनों की गति बढ़ेगी तथा उनको गंतव्य तक पहुँचने में कम समय लगेगा। इसके साथ ही बिजली ताप घरों को कोयले की तीव्र आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी जिससे आर्थिक विकास में वृद्धि के साथ साथ रोजगार की संभावनाएं भी प्रबल होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here