भारतीय किसान यूनियन ने आज ट्रैक्टर मार्च का किया ऐलान, नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) संगठन ने आज ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। दरअसल, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की लगातार मांग कर रहे हैं।

0
319

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) संगठन ने आज ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। दरअसल, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की लगातार मांग कर रहे हैं। अब ऐसे में किसान आज नोएडा में जुटेंगे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई जाएगी। जिसको देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने दिल्ली से किया वर्चुअल शिलान्यास, यूपी के गोमती नगर स्टेशन का किया उद्घाटन

किसानों का एलान
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर गौतम बुद्ध नगर के किसान ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च कर रहे हैं। आपसे निवेदन है 26 फरवरी की सुबह 10:30 बजे ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च भोले भाई पर मेहंदीपुर थाना रबूपुर से फरेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे तक एक लाइन में शांतिपूर्ण तरीके से अनुशासन में रहकर ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च निकाली जाएगी। समय पर पहुंचकर किसानों की आवाज को बुलंद करें।

ये भी पढ़े : Kanpur: बिठूर में फॉर्म हाउस में सिक्योरिटी गार्डों पर फायरिंग व मारपीट, गार्डों को लगी गोली, एक की हालत नाजुक

नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
इस सप्ताह, किसानों के दो अतिरिक्त समूह भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) टिकैत और बीकेयू लोकशक्ति के बैनर तले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाले कानून की मांग को लेकर नोएडा से दिल्ली तक मार्च करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह दो किसान समूहों, भारतीय किसान परिषद और अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा एनटीपीसी नोएडा के पास और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय के सामने शहर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here