न्यूज़लिंक हिंदी। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। गजल गायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में सोमवार 26 फरवरी की सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल ‘चिट्ठी आई है’ से मिली थी।

परिवार का स्टेटमेंट
पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर परिवार का स्टेटमेंट जारी किया है। इस पोस्ट में कहा गया, ‘अतयंत दुख के साथ, हम आपको बेहद दुख के साथ बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधासा का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे।’ बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे उनकी मंबई के एक अस्पताल में मौत हुई थी।
साल 2006 में मिला था पद्मश्री
उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी सदाबहार आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन किया। साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़े : ‘सरकार खुद करवा रही पेपर लीक…’, अखिलेश यादव ने लगाए योगी सरकार पर गंभीर आरोप
राजकोट में हुआ था पंकज उधास का जन्म
पंकज उधास का जन्म गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में एक जमींदार चारण परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पंकज कि पिता का नाम केशूभाई उधास था। पंकज के बड़े भाई भी सिंगर थे। मनहर उधास ने बॉलीवुड में हिंदी पार्श्व गायक थे। उन्होंने पंकज से पहले ही बॉलीवुड में अलग पहचान बना ली थी। उनके दूसरे बड़े भाई निर्मल उधास भी एक प्रसिद्ध गजल गायक हैं। सबसे पहरले निर्मल ने ही गायकी की दुनिया में कदम रखा।

