बिहार: तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, चालक की मौत

जानकारी अनुसार 8 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हैं। एस्कॉर्ट में शामिल वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में जा रहे एक कार को टक्कर मार दी, इसमें कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।

0
417

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट गाड़ी का देर रात एक्सीडेंट हो गया। बता दे कि यह भीषण दुर्घटना बिलौरी पैनोरमा हाइट के पास हुआ। वहीं एस्कॉर्ट वाहन के चालक की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी अनुसार 8 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हैं। एस्कॉर्ट में शामिल वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में जा रहे एक कार को टक्कर मार दी, इसमें कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।

हालांकि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस कार के साथ एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर हुई, वह कटिहार की तरफ से आ रही थी। फिलहाल, इस मामले में तेजस्वी यादव की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :ओडिशा में गणित का पेपर लीक, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here