BSP नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने थामा सपा का हाथ, अखिलेश यादव दिलाएंगे सदस्यता

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सपा उन्हें एमएलसी बना सकती है। सपा में उनके आने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी काफी मजबूत हो जाएगी।

0
418

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बुधवार यानी आज समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया। बता दे कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुद उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल करा। वहीं, अखिलेश यादव ने पत्रकारों के साथ वार्ता भी की।

बता दें कि बसपा के सांसदों पर सभी दलों के लोग निगाह गड़ाए बैठे हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट का लालच दे अपनी पार्टी में लाने का प्रयास कर रहे हैं। बसपा के कई सांसदों का बीजेपी, सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी हो चुकी है।

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सपा उन्हें एमएलसी बना सकती है। सपा में उनके आने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी काफी मजबूत हो जाएगी। बता दें अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में गुड्डू जमाली की वजह से ही सपा को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था।

बता दे कि गुड्डू जमाली काफी समय से सपा के संपर्क में थे। गुड्डू आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से 2012 और 2017 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत थे। उन्होंने 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में बसपा के टिकट पर 2.66 लाख से ज्यादा मत प्राप्त करे थे।

ये भी पढ़ें : West Bengal: कांग्रेस को लगा एक और झटका, कौस्तव बागची ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इसी हेर फेर को देखते हुए कुछ समय पहले मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, “ऐसे में अधिकतर लोकसभा सांसदों का टिकट दिया जाना क्या संभव, खासकर तब जब वे स्वयं अपने स्वार्थ में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं व निगेटिव चर्चा में हैं। मीडिया द्वारा यह सब कुछ जानने के बावजूद इसे पार्टी की कमजोरी के रूप में प्रचारित करना अनुचित। बीएसपी का पार्टी हित सर्वोपरि.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here