हिमाचल: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर आज होगी कार्रवाई! विधानसभा स्पीकर सुनाएंगे फैसला

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इन विधायकों के भविष्य पर फैसला सुनाएंगे। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी।

0
201

न्यूज़लिंक हिंदी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह बागी विधायकों के भविष्य पर कुछ देर में फैसला हो सकता है। बता दे कि राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से सियासी घमासान मचा है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इन विधायकों के भविष्य पर फैसला सुनाएंगे। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी।

बता दे कि स्पीकर ने कल दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद आज स्पीकर फैसला देंगे। बागी विधायकों पर आरोप है कि भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी के पक्ष में व्हिप जारी होने के बावजूद वोटिंग की। इसके अलावा बजट पारित करने के दौरान व्हिप जारी होने के बावजूद ये सदन से गैर हाजिर रहे।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायक बुधवार को हरियाणा के पंचकूला से शिमला पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात की है। ये मुलाकात विधानसभा में नेता विपक्ष के कक्ष में हुई। बता दे कि कांग्रेस के सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल और देवेंद्र कुमार भुट्टो ने क्रॉस वोटिंग की थी।

ये भी पढ़ें :CAA: सीएए से मुसलमानों को घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं,- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here