Bollywood: शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर के घर गूजेंगी किलकारियां, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

0
492

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी।

ये भी पढ़े : दिल्ली HC की CBSE को फटकार, कहा- प्रवेश पत्र जारी करने के बाद भी परीक्षा हॉल में जाने से रोकना अस्वीकार्य-अकल्पनीय

दरअसल, दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है। उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है- सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर. साथ ही इस फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज, बैलून बने हुए हैं। जो बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

ये भी पढ़े : CAA: सीएए से मुसलमानों को घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं,- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

दीपिका पादुकोण की मां बनने की खबर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में थी। आज अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में सबसे आगे अभिनेत्री कृति सेनन रहीं। दीपिका के पोस्ट पर कृति ने कमेंट कर लिखा, ‘ओएमजी, आप दोनों को बधाई।’ साथ में गले लगने वाला और दिल का इमोजी साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here