संदेशखाली हिंसा के आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा ने तृणमूल पर लगाए आरोप

वहीं बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन ने बंगाल सरकार को घुटनों पर ला दिया और इसी के चलते उन्हें मजबूरन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करना पड़ा।

0
328

न्यूज़लिंक हिंदी, पश्चिम बंगाल। संदेशखाली हिंसा मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने गुरुवार यानी आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को घेरा है। वहीं बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन ने बंगाल सरकार को घुटनों पर ला दिया और इसी के चलते उन्हें मजबूरन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि शाहजहां शेख उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और 14 दिन की हिरासत की मांग की। लेकिन अदालत ने दस दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।

आपको बता दे कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को संकटग्रस्त संदेशखाली इलाके में ग्रामीणों पर अत्याचार करने के आरोपी और फरार पार्टी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सका जब अदालत ने मामले को मंजूरी दे दी और विपक्ष पर आरोप लगाया। बता दे कि भाजपा ने गिरफ्तारी को स्क्रिप्टेड करार दिया और दावा किया कि वह पश्चिम बंगाल पुलिस की सुरक्षित हिरासत में है।

 

मुझे खुशी है कि अच्छी चीजें हो रही हैं
शाहजहां की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, “यही लोकतंत्र है, हमने इंतजार किया लेकिन जिस काम को किया जाना था वह हुआ। यह हर किसी के लिए एक सबक है, अब आशा करते हैं कि कानून-व्यवस्था की नई सुबह बंगाल में होगी। मुझे खुशी है कि अच्छी चीजें हो रही हैं।”

यह सिर्फ आंखों का धोखा है
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “आज टीएमसी किस बात पर इतरा रही है? जब भाजपा संदेशखाली की महिलाओं की आवाज़ बनी और कोर्ट ने बार-बार फटकार लगाई तब जाकर तृणमूल ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी कराई। यह सिर्फ आंखों का धोखा है, यह कॉस्मेटिक है। यह प्रमाण है कि उसे राज्य द्वारा संरक्षण मिल रहा था। विधानसभा से लेकर हर जगह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने शाहजहां शेख को क्लीनचीट दी। प्रियंका गांधी और INDI गठबंधन के अन्य नेता क्या अब इस मुद्दे पर बोलेंगे?”

ये भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here