पूर्व रणजी प्लेयर ‘रोहित शर्मा’ का निधन, कुछ दिनों से थे बीमार… अचानक आई मौत की खबर, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

खेल जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान रणजी टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का निधन हो गया। बताया गया कि रोहित शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और जयपुर के एक निजी अस्पाल में उनका उपचार चल रहा था।

0
468

न्यूज़लिंक हिंदी। खेल जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान रणजी टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का निधन हो गया। बताया गया कि रोहित शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और जयपुर के एक निजी अस्पाल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया था और उपचार के दौरान देर रात उनकी सांसें थम गई। रोहित शर्मा के निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। बता दें रोहित शर्मा राजस्थान के पूर्व रणजी प्लेयर हैं और उन्होंने टी20 मैच भी खेला है।

ये भी पढ़े : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में रणवीर सिंह ने पापा बनने की जताई की ख़ुशी

गौरतलब है कि रोहित शर्मा का नाम राजस्थान के आक्रामक बल्लेबाज़ों में शुमार रहा है। वे अब तक राजस्थान रणजी टीम से 7 रणजी मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा 28 एक दिवसीय रणजी मैच व चार टी-20 मैच खेल चुके हैं। जयपुर में आरएस एकेडमी के नाम से उनकी एक क्रिकेट एकेडमी भी संचालित है।

ये भी पढ़े : Pakistan Politics: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए Shehbaz Sharif, बोले- हम आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे

सीधे हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अपना डेब्यू राजस्थान वर्सेस सर्विसेज मैच में किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की जर्नी उन्होंने 2004 में शुरू की और वो 2009 में खत्म हो गई, हालांकि इसके बाद भी वो ए श्रेणी के मैच खेलते थे। रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी, फर्स्ट क्लास और अन्य फॉर्मेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव भवानी शंकर सामोता ने बताया कि रोहित एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। साथ ही अपनी लेग स्पिन गेंदों से भी महत्वपूर्ण योगदान देते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here