Loksabha Election 2024: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, -भाजपा वाले भी ख़ुद ही कह रहे हैं कि भाजपा नहीं चाहिए

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि अब तो भाजपा के लोग ही कह रहे हैं कि नहीं चाहिए भाजपा।

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि अब तो भाजपा के लोग ही कह रहे हैं कि नहीं चाहिए भाजपा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी भी नहीं थी।

अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि किसने सोचा था कि भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे कि कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले कुछ और काम को ज्यादा जरूरी बताने का बहाना करके दावेदारी छोड़ देंगे। कोई खेल को राजनीति से अधिक गंभीर मानकर बाहर जाने की बात करेगा तो कोई पर्यावरण के बहाने पतझड़ी भाजपा से बाहर निकलने के लिए प्रार्थना पत्र लिखेगा।

उन्होंने कहा कि कोई टिकट कटने पर संन्यास लेने का ऐलान कर देगा तो कोई टिकट मिलने के बाद भी दूर से ही सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत कारणों से टिकट को ठुकरा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी। अब तो जनता के अलावा, भाजपा वाले भी ख़ुद ही कह रहे हैं कि भाजपा नहीं चाहिए।

बता दे कि शनिवार को भाजपा की पहली सूची आने के पहले ही कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। भाजपा ने पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

ये भी पढ़ें : Telangana: पीएम मोदी ने 56 हजार करोड़ रुपये की दी सौगात, विपक्षी गठबंधन पर पीएम ने किया पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here