Kolkata: TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय ने दिया विवादित बयान, बोले- अपवित्र है अयोध्या का राम मंदिर

सुवेंदु ने एक्स हैंडल पर लिखा,"मैं न केवल उनके इस अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं, बल्कि दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे घृणित बयान के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की भी तैयारी कर रहा हूं।"

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी, कोलकाता। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक रामेंदु सिन्हा राय इन दिनों चर्चा में है। बता दे कि विधायक ने अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राम मंदिर को अपवित्र स्थान बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी भारतीय हिंदू को ऐसे अपवित्र स्थल पर पूजा नहीं करनी चाहिए। हुगली जिले के तारकेश्वर से तृणमूल विधायक की इस टिप्पणी पर भयंकर बवाल छिड़ गया है।

आपको कि बंगाल विधानसभा के नेता व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए तृणमूल विधायक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है।

एफआइआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा हूं
सुवेंदु ने एक्स हैंडल पर लिखा,”मैं न केवल उनके इस अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं, बल्कि दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे घृणित बयान के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की भी तैयारी कर रहा हूं।”

सुवेंदु ने कहा कि यह है सत्तारूढ़ दल के नेताओं की सच्चाई। हिंदुओं पर आक्रमण करते- करते उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह अब भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को ‘अपवित्र’ बताने की धृष्टता कर रहे हैं। उनके इस वर्णन से भगवान श्री राम के प्रति तृणमूल नेतृत्व की अनुभूति उजागर होता है।

ये भी पढ़ें : ‘मोदी का परिवार’ नारे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here