UP Police Paper Leak Case: STF को बड़ी सफलता, पेपर लीक करने वाले 6 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर आउट कराने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्यों को एसटीएफ टीम ने मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नागलतासी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

0
266

न्यूज़लिंक हिंदी, मेरठ। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले गिरोह को एसटीएफ ने सरगना समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि पुलिस लाइन स्थित ऑफिस में सभी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर आउट कराने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्यों को एसटीएफ टीम ने मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नागलतासी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल के लिए 18 फरवरी 2024 की दूसरी पाली की उत्तर कुंजी का उपयोग किया गया था। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से आठ मोबाइल फोन और एक वैगनार कार को बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : पंजाब से दो युवा 11 लाख रुपये खर्च कर गए थे घूमने रूस, जबरन सेना में किया गया भर्ती, सरकार से लगाई मदद की गुहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here