लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने युवाओं को दी पांच बड़ी गारंटी, पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहला कदम, हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी वैकेंसी है। पीएम मोदी इन्हें भरवाते नहीं हैं। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि तीस लाख सरकारी नौकरियां दे देंगे।

0
277

न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को बताया कि हिंदुस्तान के युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहला कदम, हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी वैकेंसी है। पीएम मोदी इन्हें भरवाते नहीं हैं। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि तीस लाख सरकारी नौकरियां दे देंगे। कांग्रेस ने कहा कि एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या कॉलेज ग्रेजुएट को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में एक साल के अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) देने के लिए एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख रुपए (₹8,500/माह) मिलेंगे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का भी एलान किया। उन्होंन कहा कि कांग्रेस पेपर लीक को रोकने के लिए कानून बनाने की गारंटी देती है। हम नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेंगे, जिससे मौजूदा समय में करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

कांग्रेस गिग इकॉनमी में हर साल रोजगार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडिशन (कामकाजी स्थिति) और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है।

पांच साल की अवधि के लिए देश के सभी जिलों में आवंटन की सुविधा के साथ कांग्रेस 5,000 करोड़ रुपये का एक कोष बनाएगी। 40 साल से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi: केन्या की दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here