Bhopal Fire: भोपाल में मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, अंदर फंसे लोग, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में शनिवार की सुबह तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। लेकिन यह लगातार फैलती जा रही है।

0
325

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में शनिवार की सुबह तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। लेकिन यह लगातार फैलती जा रही है।

बताया जा रहा है कि आग में कई महत्वपूर्व दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में आग लगने की बात भी सामने आ रही है। अंदर पांच लोगों के फंसे होने की खबर है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है।

ये भी पढ़े : Elvish Yadav ने मशहूर यूट्यूबर मैक्सटर्न का पीट-पीट कर किया बुरा हाल, जान से मारने की दी धमकी…गिरफ्तारी की मांग

दमकलकर्मी मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश का सचिवालय है।

मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के दफ्तर भी यहीं है। भवन के पांचवें फ्लोर पर मुख्यमंत्री का दफ़्तर है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here