Bihar News : लालू परिवार के करीबी सुभाष यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED को छापेमारी के दौरान दो करोड़ कैश और कई कागजात मिले

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को ED की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, शनिवार सुबह से लेकर रात तक सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। जिसके बाद करीब दो करोड़ कैश और जमीन से जुड़े कई कागजात बरामद हुए थे।

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को ED की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, शनिवार सुबह से लेकर रात तक सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। जिसके बाद करीब दो करोड़ कैश और जमीन से जुड़े कई कागजात बरामद हुए थे। बता दे की जांच के बाद ईडी की टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। ED की टीम की ओर से अब तक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े : एल्‍विश यादव ने मैक्‍सटर्न से मारपीट पर दी सफाई, कहा- ‘उसने मुझे और मेरे परिवार को जिंदा जलाने की दी धमकी’

क्या है पूरा मामला?
दरअसल लालू प्रसाद यादव के करीबी और राजद नेता सुभाष यादव को ED ने गिरफ्तार किया है। सुभाष यादव ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट हैं। उन पर बालू के अवैध कारोबार करने का आरोप है। ED ने सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर 14 घंटे छापेमारी की थी। सुभाष के दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

सुभाष यादव बालू के अवैध कारोबार से जुड़े हैं। 2019 में आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं। आयकर विभाग भी उनके यहां छापेमारी कर चुका है। टीम ने पटना स्थित आवास पर रेड की थी। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़े : Free gas cylinder: योगी सरकार का यूपी की महिलाओं को होली का तोहफा, 1.75 करोड़ लोगों को मिलेगा निशुल्क गैस सिलेंडर

बेऊर जेल शिफ्ट करने की चल रही तैयारी
दरअसल, ईडी की टीम को सुभाष यादव के खिलाफ अवैध बालू कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी। जांच के बाद टीम ने पटना के दानापुर, तकिया इलाके समेत सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान इतनी भारी मात्रा में कैश देख ईडी की टीम दंग रह गई थी। टीम को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ा था। इसके बाद मध्य रात्रि को सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी टीम सुभाष यादव को बेऊर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here