Free gas cylinder: योगी सरकार का यूपी की महिलाओं को होली का तोहफा, 1.75 करोड़ लोगों को मिलेगा निशुल्क गैस सिलेंडर

योगी सरकार का प्रदेश की महिलाओं के लिए इस बार का होली पर्व खुशखबरी लेकर आया है। बता दे की योगी सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं को दूसरा रिफिल सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

0
361

न्यूज़लिंक हिंदी। योगी सरकार का प्रदेश की महिलाओं के लिए इस बार का होली पर्व खुशखबरी लेकर आया है। बता दे की योगी सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं को दूसरा रिफिल सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। योगी सरकार ने उज्वला योजना के लाभार्थीयों को साल में दो बार फ्री सिलेंडर देने का निर्णय लिया था। इसके चलते योगी सरकार ने पहला सिलेंडर दीवाली पर दिया था। प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा करती हुई दूसरा सिलेंडर होली पर देने जा रही है।

ये भी पढ़े : Bihar News: पटना दौरा पर अमित शाह की हुंकार, बोले- भू माफियाओं को उल्टा लटकाकर करेंगे सीधा

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को 2 निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।

ये भी पढ़े : MP Secretariat Fire: पटवारी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- ‘चुनाव से पहले करोड़ों का घोटाला छुपाने के लिए मंत्रालय में लगाई आग’

कब शुरू हुई थी उज्‍जवला योजना
बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2016 में उज्‍जवला योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत देशभर में 9 करोड़ लोगों को फ्री गैस कनेक्‍शन दिया गया था। इस योजना के तहत सरकार प्रति सिलेंडर सब्सिडी देती है। पहले यह राशि 200 रुपये थी, जो बढ़ाकर 300 कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here