न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ जाएंगे। इस दौरान वह यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे है। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया और और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, उसमें रेलवे के 11, सिविल के 15, जलशक्ति के आठ, हाउसिंग एंड अर्बन व रूरल के 746 और स्टेट सेक्टर की दो परियोजनाएं शामिल हैं।
साथ ही इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।”
ये भी पढ़े : Arun Goyal Resignation: 2027 तक का था कार्यकाल पर लोकसभा चुनाव से पहले अरुण गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज से 10 साल पहले आजमगढ़ की पहचान क्या थी? जिस आजमगढ़ को पिछली सरकारों के कारण अपराध और माफिया गतिविधियों का गढ़ बना दिया गया था आज प्रधानमंत्री उसी आजमगढ़ में आकर पैसे की बौछार कर रहे हैं। हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने पीएम आजमगढ़ आए हैं।”

