UP News: कार और ट्रक की टक्कर से जौनपुर में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे पर शनिवार की रात लगभग ढाई बजे कार व ट्रक की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई।

0
613

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे पर शनिवार की रात लगभग ढाई बजे कार व ट्रक की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सभी बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे और प्रयागराज लड़की देखने जा रहे थे।

जैसे ही कार जौनपुर से केराकत की तरफ जाने के लिए मुड़ी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़े : Kanpur News: अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने गए बर्रा के 6 युवकों में 3 की सरयू नदी में डूब कर मौत, 1 की हालत गंभीर

जानकरी के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी निवासी गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ कार से परिवार के ही किसी सदस्य की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज के झूंसी जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे आजमगढ़ की तरफ से जब उनकी कार केराकत तिराहे पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक केराकत की तरफ मुड़ा। इससे दोंनो में टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने छह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ घंटों बाद एक और की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर ट्रक कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन और जेसीबी से निकलवाने में जुटी रही।

ये भी पढ़े : PM Modi in Azamgarh: पीएम मोदी ने दी 782 परियोजाओं की सौगात, 15 Airports का किया उद्घाटन

घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर ट्रक कर छोड़कर फरार हो गए। हादसे में अनीश शर्मा, गजाधर, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम व रिंकू शामिल हैं। रात में ही गंभीर रूप से घायल जीतू शर्मा, मीना देवी व आठ वर्षीय युग शर्मा को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहां इलाल के दौरान युग की भी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here