West Bengal: TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की, बहरामपुर से क्रिकेटर यूसुफ पठान को मिला टिकट

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।

0
322

न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके साथ ही इस बार पार्टी ने कुछ मौजूदा सांसदों को उम्मीदवार नहीं बनाया है। पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा जताया है।

ये भी पढ़े : West Bengal: कोलकाता में TMC की विशाल रैली में बोलीं ममता बनर्जी, ‘हम NRC लागू नहीं होने देंगे’

इस सूची में 12 महिलाओं का नाम शामिल है जिन्हें टिकट दिया गया है। क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कीर्ति आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। बसीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां की जगह अपने पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़े : Kisan Andolan: किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, ट्रैक पर उतरे किसान, ट्रेनों को रोका गया, अमृतसर में पुलिस मुस्तैद

टीएमसी ने लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। सूची की घोषणा कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की रैली में की गई, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here