हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई वजह

हरियाणा की सियासत से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी(BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट की कगार पर है।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा की सियासत से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी(BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट की कगार पर है। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दल गठबंधन तोड़ सकते हैं। हरियाणा में नए सिरे से सरकार का गठन हो सकता है। साथ ही चर्चा है कि सीएम भी बदले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा दे सकते हैं।

ये भी पढ़े : Assam: CAA के खिलाफ 30 संगठनों ने किया विरोध, छात्र संघों ने जलाईं कानून की कापी, पुलिस ने जारी किया नोटिस

जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं।

ये भी पढ़े : UP: 3666 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, कैबिनेट के कई मंत्री रहें मौजूद

हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। जानकारी के अनुसार अब हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन नहीं रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here