Jaunpur: दर्शनार्थियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत, 17 लोग घायल, जानें पूरा मामला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रेहटी भेजा। जहां चिकित्सकों ने एक 20 वर्षीय युवक अशोक पटेल पुत्र सूर्यमणि पटेल निवासी भेदनीखास जिला सोनभद्र को मृत घोषित कर दिया।

0
282

न्यूज़लिंक हिंदी। मंगलवार को वाराणसी- जौनपुर हाइवे पर सुबह सोनभद्र से दर्शनार्थियों से भरी बस आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बुरी तरह से टकरा गई। जिसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। बाकी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में कुल 40 लोग सवार थे।

बसों में भाजपा का झंडा लगा हुआ था
आपको बता दे कि सोनभद्र जिला के भेदनीखास तथा आसपास गांव के 38 दर्शनार्थी व दो बस के स्टाफ जायसवाल टूर एंड ट्रेवल की बस सोमवार शाम 4 बजे अयोध्या रामलला का दर्शन करने के लिए एक साथ सात बस से निकले थे। सभी बसों में भाजपा का झंडा लगा हुआ था। बस वाराणसी होते हुए गंतव्य के लिए जा रही थी कि अचानक जलालपुर के भवनाथपुर गांव के पास ओवरटेक करते समय आगे जा रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें : UP News: IAS अधिकारियों के किए तबादले, जानें कौन होंगे फिरोजाबाद के नए DM

20 वर्षीय युवक मृत घोषित
आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रेहटी भेजा। जहां चिकित्सकों ने एक 20 वर्षीय युवक अशोक पटेल पुत्र सूर्यमणि पटेल निवासी भेदनीखास जिला सोनभद्र को मृत घोषित कर दिया। 17 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद पाचुराम (65), विधा देवी (50), विजयकुमार (40), फुलचंद (45), पनवा देवी (60), सीमा देवी (45), चंद्रदेव पाल (62), बरती देवी (45) सभी निवासी भेदनीखस सोनभद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही चंपा देवी (60), रामलखन (65), बैजनाथ पटेल (58), यमुनाप्रसाद (64), मंजोरा देवी (60), सीमा (40), बस चालक सतीराम जयसवाल रामगढ़ थाना कोन जिला सोनभद्र समेत दो अन्य को इलाज कर छोड़ दिया गया।

बता दे कि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीच सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से दूर हटवाया गया। सूचना पाकर सीएचसी रेहटी पर भाजपा के जिला महामंत्री मनोज दुबे, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें : हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here