दिल्ली: आज 7 फेरे लेंगे गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन, 200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात, 6 घंटे में पूरी होंगी रस्में

हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी और उसकी प्रेमिका राजस्थान की लेडी डॉन कही जाने वाली अनुराधा चौधरी की आज शादी है। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही शादी स्थल पर पहुंच चुके हैं। दोनों की शादी में पुलिसकर्मी पूरे बैंक्वेट हॉल में नजर आ रहे हैं।

0
343

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी और उसकी प्रेमिका राजस्थान की लेडी डॉन कही जाने वाली अनुराधा चौधरी की आज शादी है। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही शादी स्थल पर पहुंच चुके हैं। दोनों की शादी में पुलिसकर्मी पूरे बैंक्वेट हॉल में नजर आ रहे हैं। काला महज 6 घंटे की जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया है। पुलिस सुरक्षा के बीच गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की शादी आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच दिल्ली के मटियाला, द्वारका में होगी। अदालत ने उसे शादी के लिए पैरोल दी थी।

ये भी पढ़े : CAA law: मौलाना शाहबुद्दीन रिजवी ने सीएए का किया समर्थन, मुस्लिम लीग ने दायर की याचिका

200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात
शादी की सुरक्षा में 200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात हैं। पुलिस ने हर रिश्तेदार, वेटर को भी ID कार्ड इश्यू किया है। साथ ही डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।

अभेद्य किले में तब्दील बैंक्वेट हॉल
उसकी सुरक्षा के लिए सैकड़ों की संख्या में चार राज्यों की पुलिस अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात है। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बैंक्वेट हॉल एक अभेद्य किले में तब्दील हो चुका है। काला महज छह घंटे की जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आएगा। इसके बाद ये क्रिमिनल कपल शादी के सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा।

ये भी पढ़े : हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई वजह

चार साल से प्रेम संबंधों में हैं काला-अनुराधा
काला जठेड़ी और अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी। वह पहले से जमानत पर है। पुलिस का कहना है कि अनुराधा तलाकशुदा है। साल 2006 में उनकी मुलाकात शेखावाटी कॉलेज, सीकर के लेक्चरार फेलिक्स दीपक मिंज से हुई थी। दोनों ने मई, 2007 में शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here